फोटो गैलरी

Hindi Newsबॉलीवुड बोला, मंगल मिशन ‘महान उपलब्धि’

बॉलीवुड बोला, मंगल मिशन ‘महान उपलब्धि’

भारत ने बुधवार को पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में अपने मंगलयान को सफलतापूर्वक प्रवेश कराने वाला दुनिया का पहला देश होने का इतिहास रच दिया। इस महान उपलब्धि पर बॉलीवुड सितारों का कहना है कि...

बॉलीवुड बोला, मंगल मिशन ‘महान उपलब्धि’
एजेंसीWed, 24 Sep 2014 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने बुधवार को पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में अपने मंगलयान को सफलतापूर्वक प्रवेश कराने वाला दुनिया का पहला देश होने का इतिहास रच दिया। इस महान उपलब्धि पर बॉलीवुड सितारों का कहना है कि ‘सभी भारतीयों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है।’

भारत का मंगलयान मिशन (एमओएम) बुधवार को मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर गया।

यहां पेश है, इस उपलब्धि पर बॉलीवुड से मिले ट्वीट :

-अमिताभ बच्चन : मंगलयान। भारत माता की जय! ऐतिहासिक। हॉलीवुड फिल्म के बजट से भी कम बजट में पहले प्रयास में ही सफलता पा लेने वाला पहला देश।photo1

-अक्षय कुमार : मंगलयान की अच्छी खबरों के साथ आंख खुली। अब तक का सबसे कम खर्चीला मंगल अभियान।photo2

-मधुर भंडारकर : मंगलयान का मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश। इसरो और सभी भारतीयों के लिए एक भावुक एवं गर्व का पल, चूंकि हमने यह कमाल पहले ही प्रयास में कर दिखाया है।

-अभिषेक कपूर : मंगल मंगल...मंगलयान। इसरो के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि। जय हिंद।

-शाहिद कपूर : मंगलयान पहले प्रयास में मंगल पर पहुंचा।

-रितेश देशमुख : मंगलयान। हर भारतीय को इस उपलब्धि पर नाज होना चाहिए। इसरो की टीम को बधाई।

-निखिल चिनप्पा : शाबाश इसरो!

-कुणाल कोहली : इसरो। मंगलयान। मंगल। पहला प्रयास।

-सोफी चौधरी : बधाई हो इसरो। पहला प्रयास सफल रहा। बहुत बढ़िया।

-वीर दास : जिस तरह से आपका एमओएम मंगल के लिए गया, वह मुझे अच्छा लगा। बधाई हो।

-रणवीर शौरी : बधाई हो इसरो और हमें गौरवान्वित करने के लिए शुक्रिया।

-मोहित चौहान : मंगलयान...प्रत्येक भारतीय के लिए एक ऐतिहासिक व गर्व का पल। बधाइयां एक बहुत छोटा शब्द है...इसलिए आपका शुक्रिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें