पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
मैडम तुसाद में दिखेंगी बॉलीवुड की 5 हस्तियां
वॉशिंगटन, एजेंसी
First Published:04-12-12 04:23 PM
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपर स्टार शाहरुख खान सहित हिंदी सिनेमा की पांच हस्तियों की मोम प्रतिमाएं अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में साल के अंत तक प्रदर्शन के लिए मौजूद रहेंगी।
मंगलवार को प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर रंगीन पहनावे में सजी दो नर्तकियों ने भारत के पारम्परिक और आधुनिक नृत्य शैली की प्रस्तुती दी।
इस प्रदर्शनी में अमिताभ को भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे प्रभावशाली अभिनेता, शाहरुख को बॉलीवुड का सबसे चर्चित अभिनेता के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
इन दोनों के अलावा सफल फिल्म ‘धूम 2’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, बॉलीवुड में अपना बेहतरीन स्थान बना चुके और कई पुरस्कारों को अपने नाम कर चुके अभिनेता रितिक रोशन, और हास्य, रोमांच, रोमांस जैसी कई विधा की फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री करीना कपूर का भी पुतला प्रदर्शित किया जाएगा।
रिदमाया स्कूल ऑफ डांस की ये दोनों नर्तकिया भारत की पारम्परिक और आधुनिक शैली में अनावरण के शुभारम्भ के दौरान नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
