शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 11:11 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
'न्यूड सीन्स पर मां ने नहीं की आलोचना'
लॉस एंजिलिस, एजेंसी
First Published:18-12-12 11:21 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट कहती हैं कि उन्हें फिल्म 'ऑन द रोड' में निर्वस्त्र देखकर उनकी मां की प्रतिक्रिया सामान्य थी। 22 वर्षीय क्रिस्टीन की नई फिल्म 'ऑन द रोड' आगामी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगेगी।
  
एस शोबिज की खबर के अनुसार, इस फिल्म में स्टीवर्ट के सैम रिले और गैरेट हेडलंद के साथ अंतरंग दृश्य हैं। इस बारे में क्रिस्टीन ने कहा कि उनकी मां ने इन दृश्यों की वजह से उसकी आलोचना नहीं की।
  
स्टीवर्ट ने कहा कि यह वाकई एक मजेदार अनुभव था। मुझे लगता है कि हर कोई वाकई बहुत खुश था कि इस फिल्म को बनने में कुछ साल लग गए। मेरी मां कांस आई थीं। उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई। उन्हें वाकई गर्व का अनुभव हो रहा था।
  
लेकिन अभिनेत्री यह भी कहती हैं कि उन्होंने इन कामुक दृश्यों की चर्चा अपने पिता से नहीं की है। वह कहती हैं कि मैंने इसके बारे में अब तक अपने पिता के साथ चर्चा नहीं की है। मुझे लगता है कि वेलकम टू द रिलेज़ देखना एक अभिभावक के लिए शायद ज्यादा मुश्किल था। उस फिल्म के बाद मैं हर चीज के लिए बहुत संवेदनशील थी। उस चरित्र में वाकई मेरी देह की अहम भूमिका थी।
  
आगे क्रिस्टीन ने कहा कि मैं इस चीज को लेकर बहुत संवेदनशील थी कि कहीं कुछ बहुत ज्यादा कामुक न लगे या एक युवा लड़की के लिहाज से यह बहुत ज्यादा न हो। मेरे अभिभावकों ने भी यह बात महसूस की होगी कि इसने मुझे हिला कर रख दिया था। हालांकि इसके बारे में हमने बात नहीं की।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°