पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम...
‘कल हो ना हो’ की यादों में डूबे करण
मुम्बई, एजेंसी
First Published:29-11-12 01:50 PM
फिल्म निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपनी नौ वर्ष पहले प्रदर्शित हुई फिल्म ‘कल हो ना हो’ की यादों में डूबे हुए हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म उनके लिए हमेशा विशेष रहेगी क्योंकि यह उनके पिता के निर्माण में बनी आखिरी फिल्म है।
करण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ‘कल हो ना हो’ को बने नौ वर्ष हो चुके हैं...यह धर्मा प्रोड्क्शंस के बैनर तले बनी मेरे पिता की आखिरी फिल्म है। फिल्म 28 नवम्बर 2003 को प्रदर्शित हुई थी।
निखिल आडवाणी ने ‘कल हो ना हो’ से फिल्म निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। अपने करियर को शानदार शुरुआत देने के लिए आडवाणी ने करण का धन्यवाद दिया है।
आडवाणी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि मुझे बेहतरीन शुरुआत देने के लिए आपका धन्यवाद!!! फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
00

करण जौहर |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
