सोमवार, 20 मई, 2013 | 09:56 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बीबर, गोम्ज की सुलह से खुश नहीं फैन्स
लॉस एंजेलिस,एजेंसी
First Published:27-12-12 11:13 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
एक ओर जहां सभी को लग रहा है कि गायक जस्टिन बीबर का प्रेम जीवन फिर पटरी पर आ गया है, वहीं दूसरी ओर उनके प्रशंसक इस बात से खुश नहीं हैं।

बीबर को एक हवाईअड्डे पर उनकी प्रेमिका सेलीना गोम्ज के साथ देखे जाने के बाद उनके प्रशंसकों की यह प्रतिक्रिया आई है।

वेबसाइट ‘राडारऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक अलगाव के बाद दोनों में एक बार फिर सुलह हो गई है। दोनों को हवाईअड्डे पर एक-दूसरे के बेहद नजदीक और प्रेम में डूबे हुए देखा गया। इसके बाद उनके प्रशंसकों ने ट्विटर पर संदेश लिखकर दोनों की सुलह के प्रति अपनी नाखुशी जतायी।

एक प्रशंसक ने लिखा कि मुझे उन्हें देखकर अच्छा नहीं लगा। वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा कि गोम्ज अपने दोस्तों व परिवार के पास जाएं और जस्टिन को छोड़ दें।

बीबर को विक्टोरिया सीक्रेट्स कार्यक्रम के दौरान मॉडल्स से प्रेम सम्बंध बनाते देखने के बाद गोम्ज उनसे दूर हो गई थीं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°