शनिवार, 25 मई, 2013 | 17:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
 
जगजीत के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देंगे गुलाम अली
मुम्बई, एजेंसी
First Published:06-12-12 04:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के गजल गायक गुलाम अली का कहना है कि वह आठ फरवरी को दिवंगत गजल उस्ताद जगजीत सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

गुलाम अली ने बुधवार को अपने बेटे आमिर अली के साथ 71वां जन्मदिन मनाया और कहा कि वह जगजीत के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

उन्होंने कहा, ''उस दिन उनका जन्मदिन है। लोग कह रहे हैं कि यह एक महान गायक को महान गायक की श्रद्धांजलि है। लेकिन मैं महान नहीं हूं, वह थे। शायद वह मुझे ऐसा कहा करते थे। उनकी याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और यह परोपकार के उद्देश्य से भी किया जाएगा। उम्मीद है कि उनके जन्मदिन पर यह होगा। हम दोनों पिता-पुत्र इस दिन प्रस्तुति देंगे।''

गुलाम अली 'चुपके-चुपके', 'हम तेरे शहर में आए हैं' और 'हम को किसके गम ने' जैसे बेहतरीन गजल गायन के लिए जाने जाते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°