चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
अमिताभ बच्चन फ्लोरेन्स फिल्म महोत्सव में सम्मानित
मुंबई, एजेंसी
First Published:08-12-12 04:06 PM
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फ्लोरेन्स में चल रहे रिवर टू रिवर 2012 भारतीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया और उन्हें सिटी ऑफ फिरेन्ज की चाबियां दी गईं।
70 वर्षीय महानायक ने कहा कि वह इटली के तुस्कानी क्षेत्र के फिरेन्ज शहर के सौंदर्य तथा यहां मिले सम्मान से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीनतम ओडियन सिनेमा में रिवर टू रिवर 2012 भारतीय फिल्म महोत्सव में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। समारोह में शहर के उप मेयर ने मुझे सिटी ऑफ फिरेन्ज की चाबियां सौंपीं तथा मुझे एक बार फिर इस शहर में आने का न्योता दिया, लेकिन पर्यटक के तौर पर नहीं बल्कि अतिथि के तौर पर।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है इटली में भारत के राजदूत तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में इससे ज्यादा उत्साहवर्धक बात और कोई नहीं हो सकती थी। सात दिवसीय इस फिल्म महोत्सव में अमिताभ की फिल्मों का पुनरावलोकन भी होगा और उनकी दीवार, ब्लैक तथा शोले जैसी फिल्में यहां प्रदर्शित की जाएंगी। बिग बी के जीवन और करियर पर राम माधवानी द्वारा बनाया गया वत्तचित्र एवरलास्टिंग लाइट का भी समारोह में प्रदर्शन होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
