खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
लोगों की राय मायने रखती है: इमरान
मुम्बई, एजेंसी
First Published:09-12-12 08:45 PM
अभिनेता इमरान खान ने कहा कि वह आलोचकों की बातों पर ध्यान नहीं देते क्योंकि उनके लिए आम लोगों के बड़े समूह की प्रशंसा ज्यादा मायने रखती है।
इमरान ने बताया, ‘मैं वास्तव में आलोचनाओं की परवाह नहीं करता क्योंकि अंतत: यह एक ही आदमी की राय है। मुझे क्यों एक आदमी के विचार पर गौर करना चाहिए? मेरी प्रशंसा लोगों का बड़ा समूह करता है।’
उन्होंने कहा, ‘यदि कोई कहता है कि यह फिल्म अच्छी है तो यह जरूरी नहीं है कि यह फिल्म अच्छी हो। लेकिन लोगों का बड़ा समूह कहे कि यह फिल्म बुरी है तो मैं उनकी बात पर ध्यान दूंगा।’ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 2008 में ‘जाने तू या जाने ना’ से फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उनकी आगामी फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ 11 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
इस फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। इस फिल्म में इमरान के अलावा पंकज कपूर एवं अनुष्का शर्मा भी हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
