छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
‘कॉकटेल’ के लिए इमरान थे पहली पसंद
मुम्बई, एजेंसी
First Published:06-07-12 04:32 PM
निर्देशक होमी अदाजानिया का कहना है कि उनकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल’ में मुख्य अभिनेता के तौर पर इमरान खान पहली पसंद थे लेकिन बाद में इस भूमिका के लिए सैफ अली खान का चयन किया गया। सैफ के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और मॉडल डायना पेंटी ने काम किया है।
अदजानिया ने कहा कि सैफ पहली पसंद नहीं थे। इमरान को हम इस फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि इमरान हमारे साथ काम करने को इच्छुक हैं या नहीं।
सैफ अली खान की प्रोडक्शन कम्पनी इलुमिनाटी फिल्म्स द्वारा बनाई गई यह फिल्म 13 जुलाई को प्रदर्शित होगी। अदजानिया की बतौर निर्देशक यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह ‘बीइंग सायरस’ को निर्देशित कर चुके हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
