बुधवार, 22 मई, 2013 | 15:25 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बेहतरीन प्रेम कहानी है 'कॉकटेल' : होमी
मुम्बई, एजेंसी
First Published:06-07-12 04:30 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ऑफबीट फिल्म 'बीइंग साइरस' से शुरूआत करने वाले निर्देशक होमी अदजानिया अब एक रोमांटिक-कॉमेडी 'कॉकटेल' से वापसी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म का निर्देशन करते समय उनके मन में अलग तरह के विचार थे।
    
होमी ने कहा कि जब मुझे यह फिल्म 'कॉकटेल' का प्रस्ताव दिया गया तो मैंने महसूस किया कि ऐसी कहानी मैंने कभी नहीं लिखी। निर्माता दिनेश विजान ने मुझे इम्तिआज अली द्वारा लिखी गई इस फिल्म के बारे में बताया। फिल्म की कहानी सुनने के बाद मैंने विजान से कहा कि मुझे यह फिल्म क्यों करनी चाहिए।
    
उन्होंने आगे बताया कि दिनेश को लगा कि चूंकि ये मेरे लिए एक अलग तरह की फिल्म होगी इसलिए मैं इस कहानी को एक नया नजरिया दूंगा। लेकिन उस वक्त मैंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया।
    
लेकिन अब जबकि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, होमी का कहना है कि दिनेश ने मुझे एक महीने में राजी कर लिया। तब मुझे वाकई पता चला कि मैं यह फिल्म अपनी रूचि के विषय से अलग होने और डर के कारण नहीं करना चाहता था। फिर मुझे लगा कि यह एक बेहतरीन प्रेम कहानी है और तब मैंने इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए हामी भरी दी।
    
सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत इस फिल्म की मूल पटकथा को बनाये रखते हुए होमी ने इसे अपनी शैली में ढाला है। होमी के अनुसार किसी और की लिखी कहानी को निर्देशित करना कठिन काम होता है लेकिन इम्तियाज द्वारा लिखित कहानी को मैंने और दिनेश ने आसानी से पर्दे पर उतारा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°