चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
विवेक को करती हूं सलाम: नाओमी
मुंबई, एजेंसी
First Published:28-12-12 06:13 PM
हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय द्वारा तमिलनाडु में सुनामी पीडित परिवारों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्यों से बहुत प्रभावित हैं। नाओमी ने विवेक को पत्र लिखकर उनके कार्यों की प्रशंसा भी की है।
वर्ष 2004 में विवेक ने सुनामी से प्रभावित तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव को गोद लिया था और वह तभी से तूफान प्रभावित परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
नाओमी ने पत्र में लिखा है कि मैं तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव में तूफान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हुए कार्यों को देखकर कितनी प्रभावित हूं। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस तरह की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने के लिए बहुत अधिक साहस और निष्ठा की जरूरत होती है।
नाओमी ने फिल्म 'द इम्पासिबल' में सुनामी की चपेट में आने के बाद जीवित बची महिला की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि उनके लिए वर्ष 2004 में आई इस आपदा का शिकार परिवारों का दर्द महसूस करना बहुत मुश्किल था।
वाट्स ने कहा कि सेलिब्रिटी बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ ही लोग इस दिशा में वास्तविक कदम उठाते हैं। उन्होंने विवेक को लिखा कि आपका इस अंतराल को भरने का प्रयास सभी तरह से तारीफ के काबिल है।
देवानामपट्टनम को गोद लेने और सुनामी पीडितों के लिए किए गए राहत कार्यों के लिए 'द इम्पोसिबल' की पूरी टीम की तरफ से मैं आपको सलाम करती हूं।
90

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
Maha Nayak ? Amitabh bachchan ko kuch sabak lena
By gs (29th-December-2012 12:57:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
