ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
पिछले साल जैसी सफलता की उम्मीद नहीं: पिट
लंदन, एजेंसी
First Published:06-02-12 09:43 AM
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट को नहीं लगता कि उन्होंने पिछले वर्ष पेशेवर करियर में जो सफलता हासिल की थी ठीक वैसे ही इस वर्ष भी वह उसे बरकरार रख सकेंगे।
48 वर्षीय पिट की दो फिल्में 'मनीबॉल' और 'द ट्री ऑफ लाइफ' कई पुरस्कारों के लिए नामित हुई थीं। वह पुरस्कारों को जीतने या हारने के बारे में बहुत अधिक सोचने पर जोर देते हैं। पिट इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि उन्होंने अपने काम का एक निश्चित समय में खूब लुत्फ उठाया है।
वेबसाइट 'शोबीजस्पाय डॉट कॉम' ने पिट के हवाले से लिखा है कि पिछली सफलताओं या असफलताओं ने हमारी छवि निर्धारित की है और उसी छवि के अनुरूप हम भी खुद को देखते हैं।
बकौल पिट, ''जब आप को कोई पुरस्कार मिलता है तो वहां आप एक विजेता होते हैं और चार हारने वाले होते हैं लेकिन चार हारे हुए लोग अच्छी फिल्म बनाते हैं। मुझे नहीं लगता यह वर्ष भी मेरे लिए पिछले वर्ष की तरह होगा।''
00

सफलता| उम्मीद| पिट| हॉलीवुड अभिनेता |
अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

