भाजपा ने की नक्सली हमले की निंदा
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
प्रधानमंत्री, सोनिया ने की पीड़ितों से मुलाकात
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन
किताब की शक्ल में दिलीप कुमार की कहानी
मुंबई, एजेंसी
First Published:27-06-12 01:36 PM
हिंदी सिनेमा के सौवें साल में मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के जीवन और उनके फिल्मी सफर पर लिखी एक किताब जल्दी ही बाजार में आएगी।
89 वर्षीय दिलीप कुमार ने अपनी जिंदगी की कहानी जानीमानी फिल्म पत्रकार उदय तारा नायर को बयां की, जिन्होंने उसे कॉफी टेबल बुक की शक्ल दी है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की देखरेख में इसे तैयार किया जा रहा है।
मधुमति शीर्षक वाली इस किताब में यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार की पेशावर से आठ दशक पहले शुरू हुई जिंदगी की दास्तान को लिखा गया है। इसमें मुंबई में उनके फिल्मी कॅरियर का भी वर्णन है।
इस किताब में दिलीप साहब के परिवार की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं। सायरा बानो ने एक बयान में कहा कि इस किताब को लिखने के लिए कई लेखकों ने दिलीप साहब और मुझसे संपर्क किया।
लेकिन हमने उदय तारा को चुना, क्योंकि वह परिवार की सदस्य की तरह हैं और दिलीप साहब उन्हें फिल्म पत्रकार के तौर पर बहुत लंबे समय से जानते हैं। तारा अच्छा लिखती हैं।
सायरा की कंपनी शार्प फोकस और भारत के बड़े प्रकाशक न्यू मीडिया द्वारा संयुक्त तौर पर पुस्तक का प्रकाशन किया जाएगा।
89 वर्षीय दिलीप कुमार ने अपनी जिंदगी की कहानी जानीमानी फिल्म पत्रकार उदय तारा नायर को बयां की, जिन्होंने उसे कॉफी टेबल बुक की शक्ल दी है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की देखरेख में इसे तैयार किया जा रहा है।
मधुमति शीर्षक वाली इस किताब में यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार की पेशावर से आठ दशक पहले शुरू हुई जिंदगी की दास्तान को लिखा गया है। इसमें मुंबई में उनके फिल्मी कॅरियर का भी वर्णन है।
इस किताब में दिलीप साहब के परिवार की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं। सायरा बानो ने एक बयान में कहा कि इस किताब को लिखने के लिए कई लेखकों ने दिलीप साहब और मुझसे संपर्क किया।
सायरा की कंपनी शार्प फोकस और भारत के बड़े प्रकाशक न्यू मीडिया द्वारा संयुक्त तौर पर पुस्तक का प्रकाशन किया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
बहुत बढ़िया जानकारी अमूल्य है
By altaf (27th-June-2012 04:05:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल