IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
हेमा मालिनी को दिया जाएगा भरत मुनि सम्मान
भुवनेश्वर, एजेंसी
First Published:12-12-12 04:15 PM
मशहूर अदाकारा और भरतनाट्यम नृत्यांगना हेमा मालिनी को कला और संस्कृति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित भरत मुनि सम्मान से इस वर्ष सम्मानित किया जाएगा।
नाट्यशास्त्र के रचयिता भरत मुनि के नाम पर यह सम्मान कलिंगायन तोर्ययात्रिकम नाम की संस्था ने शुरू किया है। संस्था की विज्ञप्ति के अनुसार तीन दिवसीय भरत मुनि महोत्सव के अंतिम दिन 18 दिसंबर को हेमा को भारतीय कला और मनोरंजन जगत में अमूल्य योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
हेमा (64) इस सम्मान को पाने वाली पांचवीं हस्ती होंगी। उनसे पहले थंकमणि कुट्टी, पंडित बिरजू महाराज, पंडित जसराज और रतन थियम को यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
रविंद्र मंडपम में 16 से 18 दिसंबर तक होने वाले भरत मुनि महोत्सव में बहुत से प्रतिष्ठित कलाकार, नर्तक और संगीतज्ञ भाग लेंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
