स्पॉट फिक्सिंग कांड में मयप्पन गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग कांड में मयप्पन गिरफ्तार राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
इमरान, अनुष्का सबसे बुरे कलाकार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:23-12-12 04:20 PM
पांचवे गोल्डन केला अवॉर्ड के सबसे बुरे अभिनेता और अभिनेत्री वर्ग में इमरान खान और अनुष्का शर्मा को नामांकित किया गया है।
गोल्डन केला अवॉर्ड हॉलीवुड के रैजल्ज-गोल्डन रैस्पबेरी अवॉर्ड का रुप है जिसमें बुरे कलाकार, फिल्म आदि को अवॉर्ड दिया जाता है।
इमरान को ‘एक मैं और एक तू’ और अनुष्का को ‘जब तक है जान’ के लिए नामांकित किया गया है। पुरुष वर्ग में अजय देवगन (सन ऑफ सरदार, बोल बच्चन), संजय दत्त (अग्निपथ) और अक्षय कुमार (हाउसफुल-2, राउडी राठोर, जोकर और खिलाड़ी 786) के भी नाम हैं।
अनुष्का के अलावा दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी 'कॉकटेल' के लिए और फराह खान 'शिरीं फरहाद की निकल पड़ी' के लिए नामांकित किए गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा को साल की सभी फिल्मों के लिए नामांकित किया गया है।
शिरीष कुंदर की फिल्म ‘जोकर’ को सबसे बुरी फिल्म के वर्ग में रखा गया है। इसमें सन ऑफ सरदार, हाउसफुल 2, खिलाड़ी 786, दबांग 2 और जब तक है जान भी हैं।
इसी तरह सबसे बुरे निर्देशक के वर्ग में शिरीष कुंदर (जोकर), अरबाज खान (दबंग2), करन जोहर (स्टुडेंट ऑफ दि इयर), कबीर खान (एक था टाइगर) और साजिद खान (हाउसफुल2) हैं।
चिढ़ पैदा करने वाले गानों के वर्ग में 'चिंता ता चिता चिता' (राउडी राठोर), 'सन ऑफ सरदार' (सन ऑफ सरदार), 'अनारकली डिस्को चली' (हाउसफुल 2), 'डिस्को दिवाने' (स्टुडेंट ऑफ दि इयर) और 'हुक्का भर' (खिलाड़ी 786) को नामांकित किया गया है।
'इश्कवाला लव' (स्टुडेंट ऑफ दि इयर), 'हलकट जवानी' (हिरोईन), 'बिपाशा बिपाशा' (जोड़ी ब्रेकर्स), 'पों पों' (सन ऑफ सरदार), 'चिंता ता चिता चिता'(राउडी राठोर) और 'हुक्का भर' (खिलाड़ी 786) गानों को सबसे भद्दे गानों के वर्ग में जगह मिली है।
'दबंग 2', 'हाउसफुल 2', 'जन्नत 2', 'जिस्म 2', 'राज 3', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'भूत रिटर्न्स' और '1920 एविल रिटर्न्स' सबसे बुरी उत्तरकथा वर्ग में नामांकित हुई हैं।
‘आप अभी भी क्यूं कोशिश कर रहे हैं’ वर्ग में करिश्मा कपूर, चंद्रचूड़ सिंह, आफताब शिवदसानी, शाइनी आहूजा, प्राची देसाई और जैकी भगनानी हैं। अवॉर्ड की घोषणा मार्च में होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
