बुधवार, 19 जून, 2013 | 05:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हुमा ने रैम्प पर भी बिखेरा जलवा
मुंबई, एजेंसी
First Published:07-08-12 07:41 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वालीं हुमा कुरैशी ने विल्स लाइफ स्टाइल फैशन वीक-2012 के अंतिम दिन मंगलवार को डिजाइनर अतिथि गुप्ता के लिए रैम्प पर उतरकर सबको अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया।

अतिथि ने हुमा के लिए काले रंग के परिधान को डिजाइन किया था। यह पूछने पर कि उन्होंने हुमा को क्यों चुना तो अतिथि ने कहा कि हुमा अपने आने वाली फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' में गैंगस्टर की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में उनका किरदार नाटकीयता से भरा हुआ है। इस फिल्म में वह माधुरी दीक्षित की नकल करने की कोशिश कर रही हैं। मैंने सोचा कि इससे मेरे डिजाइन किए वस्त्रों में भी नाटकीयता का समावेश हो जाएगा और वह इसके साथ न्याय करेंगी।

जब हुमा रैम्प पर उतरीं तो उस समय 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' का संगीत पृष्ठभूमि में चल रहा था। यह फिल्म बुधवार को प्रदर्शित होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°