रविवार, 19 मई, 2013 | 01:09 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
निर्देशन से कुछ समय दूर रहेंगे भंडारकर
मुम्बई, एजेसी
First Published:06-12-12 06:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
फिल्म हीरोइन के निर्देशन के बाद निर्देशक मधुर भंडारकर का कहना है कि वह कुछ दिनों के लिए निर्देशन से दूर रहेंगे।

भंडारकर ने आईएएनएस से कहा, ''मैंने कुछ दिनों का अवकाश लिया है। मैं सिर्फ कुछ जगहों का दौरा कर रहा हूं और फिल्म महोत्सव में शिरकत कर रहा हूं। मैं अक्सर हर फिल्म के बाद अवकाश ले लेता हूं क्योंकि यह थका देने वाला होता है। इसलिए मुझे अवकाश लेने की जरूरत है।''

इन दिनों किस चीज में वह व्यस्त हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''मैं कई शादियों में जाने के अलावा अन्य चीजें कर रहा हूं और मैं अपने अवकाश के समय का आनंद ले रहा हूं।''

क्या उनके दिमाग में किसी फिल्म की कहानी चल रही हैं उन्होंने कहा, ''अभी कुछ नहीं चल रहा। मैं अगले साल कुछ करने के बारे में फैसला लूंगा। तब तक मैं कुछ भी नहीं सोच रहा।''

भंडारकर फिल्म 'पेज 3', 'फैशन', 'कारपोरेट' और 'हीरोइन' जैसी यथार्थपरक फिल्म के लिए जाने जाते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°