बुधवार, 22 मई, 2013 | 19:12 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
काश! तीनों खान सिर्फ मेरे साथ ही काम करते: कैटरीना
मुंबई, एजेंसी
First Published:14-05-12 07:22 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने कहा है कि अगर उनका बस चले तो वह तीनों खानों -सलमान, आमिर और शाहरुख के साथ किसी और को काम नहीं करने दें और खुद ही उनके साथ काम करें।

कैटरीना ने कहा कि यदि मेरे पास विकल्प होता तो मैं किसी को भी उनके साथ काम नहीं करने देती। लेकिन यह संभव नहीं है, क्योंकि आप किसी को उनके साथ काम करने से रोक नहीं सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कैटरीना सलमान के साथ मैंने प्यार क्यों किया और युवराज जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और दबंग के साथ उनकी तीसरी फिल्म एक था टाइगर जल्द ही प्रदर्शित होने जा रही है।

कैटरीना कैफ बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान के साथ भी यश चोपड़ा की एक अनाम फिल्म में अभिनय कर रही हैं, जबकि आमिर खान के साथ वह धूम 3 फिल्म में नजर आयेंगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°