सोमवार, 20 मई, 2013 | 07:43 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
‘फेविकोल’ की सफलता से फराह खुश
मुम्बई, एजेंसी
First Published:04-12-12 04:24 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नृत्य निर्देशक फराह खान फिल्म ‘दबंग 2’ के ‘फेविकोल से’ गाने को मिली अच्छी प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हैं।

फराह (47) ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं बेहद खुश हूं। मैं एक साल में कुछ ही गाने करती हूं। पिछली बार मैंने ‘दबंग’ के सभी गाने सुने और ‘मुन्नी बदनाम’ को चुना। लेकिन इस बार अरबाज खान ने मेरे लिए पहले ही ‘फेविकोल से’ गाने को चुन लिया था।

उन्होंने कहा कि मैं काफी खुश हूं। हमने कड़ी मेहनत की थी। खासकर करीना ने बहुत मेहनत की, क्योंकि वह सिर्फ एक आइटम गाना कर रही थी। मैं हमेशा ऐसे नृत्य का निर्देशन करती हूं जो हर कोई कर सके चाहे वो माता-पिता हों या बच्चे।

जब उनसे यह पूछा गया कि उन्हें ‘मुन्नी’ और ‘फेविकोल’ में से कौन सा गाना पसंद है तो उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे मेरी बेटियों दिवा और आन्या में से किसी एक को चुनने कहते हैं तो मैं कैसे चुन सकती हूं?

अरबाज के निर्देशन में बनी ‘दबंग 2’ फिल्म 21 दिसम्बर को विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°