मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
सत्यमेव जयते के दर्शक आमिर के साथ
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:10-06-12 08:09 PM
टेलीविजन पर अपने कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ के जरिये आमिर खान ने चिकित्सा पेशे में भ्रष्टाचार का खुलासा किया जिससे कई चिकित्सक नाराज हो सकते हैं। लेकिन दर्शकों का मानना है कि चिकित्सा पेशे में कई तरह के अनाचार हो रहे हैं और आमिर खान ने उसे उजागर कर काफी बेहतरीन कार्य किया है।
एक चिंतित पत्नी अजिता वाजपेयी ने लिखा, ‘मेरे पति मधुमेह से पीड़ित हैं और वह चिकित्सक के पास जाना नहीं चाहते जिसकी सिर्फ एक वजह है कि वे कई तरह की जांच लिखेंगे और ढेर सारी दवाएं देंगे जो कि शायद उपयुक्त न हो।’
आमिर ने चिकित्सा पेशे में गोरखधंधे के खुलासे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से माफी मांगने से इंकार कर दिया था। वाजपेयी ने लिखा, ‘एक बार एक चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लिख दिया था। हमें आशंका हुई और हमने दूसरे चिकित्सक से परामर्श किया तो हमारी आशंका सही साबित हुई।’
आमिर के समर्थन में आने वाली वाजपेयी अकेली नहीं हैं। दी नाम के एक व्यक्ति ने लिखा, ‘कई चिकित्सकों ने 20-30 और यहां तक कि 40 साल पहले डिग्री हासिल की और इसके बाद उन्होंने नए शोध के सम्बंध में नई जानकारी हासिल करने के लिए कभी किसी प्रशिक्षण कार्यशाला में हिस्सा नहीं लिया। भारत में चिकित्सकों को मनमानी करने की खुली छूट है। आश्चर्यजनक तो यह है कि यह खुलासा एक टेलीविजन कार्यक्रम के जरिये सामने आया है न कि किसी आधिकारिक जांच के बाद।’
आमिर खान के सत्यमेव जयते की चौथी कड़ी में चिकित्सा पेशे में गोरखधंधे का खुलासा किया गया था और इसके बाद 21 चिकित्सा संस्थानों के प्रमुख संगठन ने उनसे चिकित्सा पेशे की गरिमा घटाने के लिए माफी मांगने को कहा लेकिन आमिर ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया।
कई प्रशंसक और यहां तक कि चिकित्सक भी आमिर के खुलासे के समर्थन में आ गए हैं। पिछले 50 साल से चिकित्सा पेशे से जुड़े अहमदनगर के वीआर दावेरे ने कहा कि आमिर ने अपने कार्यक्रम के जरिये जो खुलासा किया है वह सच है।
210

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(9)
अधिकारी को पैसे कमाने से फुरशत मिले तब तो वो इन सब चीजो की जाँच पड़ताल HAMARE इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी ये है की यहाँ सब कुछ बिकाऊ है तो फिर अधिकारी कोन सी बड़ी बात कोई बात नहीं आमिर भाई अभी AAP पर तरह तरह से अंगुलियाँ उठेंगे लेकिन AAP बिलकुल भी मत झुकना हम आप के साथ बस ये सोच के चलना की जो लोग आप पर अंगुलियाँ उठा रहे हैं उसकी दो अंगुलियाँ आप के तरफ और तिन अंगुलियाँ उसी क तरफ सिर्फ और सिर्फ सत्य की ही विजय होगी बस आप चलते रहो हम आपका साथ देंगे थिक वैसे ही जैसे कृष्ण ने अर्जुन का साथ सारथि बन कर दिया सत्यमेव जय हिंद जय
By UJJWAL KUMAR JHA (11th-June-2012 05:14:PM)
यह जो माफ़ी माफ़ी मांगने कह रहे हैं, यह उन्ही लालची डॉक्टरों में एक हैं, अगर यह सही होते तो माफ़ी मांगने का नारा नहीं लगाते बल्कि जांच कमिटी बैठा कर उन डॉक्टरों पर करवाई
By subodh (11th-June-2012 04:47:PM)
हम आपके साथ है आमिर जी आप आगे बड़ते रहे
पूरण जनोती
By pooran janoti (11th-June-2012 02:20:PM)
YAH PROGRAM JANTA KO JAGRUK KARNE KI DRISHTI SE BAHUT ACHHA HAI LEKIN ISKA PRESENTATION का MADHYAM SAHI NAHI HAI, AUR YADI OH MADHYAM SAHI HOTA TO SHAYAD IS PROGRAM KI LOKPRIYATA AOUR BHI JAYADA KYONKI AMIR KI LOKPRIYATA EK NACHANE - GANE WALE STAGE TAK HI SIMIT MAI AMIR SE YE BHI GUJARISH KARUNGA KI OH MAHILA JO AMIR KI PAHLI PATNI RAHI HAI USKE APNE SUKH- DUKHO KO BHI APNE IS PROGRAM KE MADHYAM JANTA TAK PAHUCHANE का कास्ट MAI IS MEDICAL SECTOR SE SAMBANDHIT LOGO ME JAGRUKTA LANE KE LIYE DHANYABAD DETA
By dkp (11th-June-2012 01:07:PM)
जिस तरह से टीम अन्ना देश को जगा रही है, और कुछ नेता जो देश को जगाना नहीं चाहते, ठीक उसी तरह कुछ डोक्टर भी आपनी दूकान बंद करवाना नहीं चाहते, आमिर की जिस बात से उनको तकलीफ है, उसी बात से ८०% डोक्टर सहमत है, और २०% की दूकान बंद होने का डर उन को माफ़ी मागने के लिए बोल रहा है, मैं और मेरे दोस्त आपके साथ है आमिर जी, जय हिंद! जय भारत!
सत्य मेव जयते !
बिपिन मोती वाला
वृन्दावन
By BIPIN MOTI WALA (11th-June-2012 11:04:AM)
देश की जनता जो परेशानिया ज़ेल रही है वो प्रकाशित करने के लिए आमिर को लाखो तुम आगे बढ़ो पुरे देश की पीड़ित , गरीब जनता आपके साथ पीडितो को लगता है की उनकी आवाज़ उठाने वाला एक मर्द देश में है,बाकि सत्ता के लालची तो गरिबोको भूके मार कर, खून चूस कर शाशन करना चाहते है ,देश को बेच कर अपना घर भरना चाहते आमिर जी क साथ हम सब है अभी तक मेडिकल का ही घपला सामने आया है और भी बहुत कुछ सामने आएगा वादा करो एक इंडियन होने क नाते की आमिर खान जी का सहयोक करोगे मैं भी उनके साथ हु हिंद जय by lalit mohan jaipur
By lalit mohan agarwal (11th-June-2012 12:00:AM)
हम आपके साथ है आमिर जी आप आगे बड़ते रहे
By vishnu (10th-June-2012 11:30:PM)
देश की जनता जो परेशानिया ज़ेल रही है वो प्रकाशित करने के लिए आमिर को लाखो तुम आगे बढ़ो पुरे देश की पीड़ित , गरीब जनता आपके साथ पीडितो को लगता है की उनकी आवाज़ उठाने वाला एक मर्द देश में है,बाकि सत्ता के लालची तो गरिबोको भूके मार कर, खून चूस कर शाशन करना चाहते है ,देश को बेच कर अपना घर भरना चाहते
By rajendra gupta (10th-June-2012 10:45:PM)
आमिर जी क साथ हम सब है अभी तक मेडिकल का ही घपला सामने आया है और भी बहुत कुछ सामने आएगा वादा करो एक इंडियन होने क नाते की आमिर खान जी का सहयोक करोगे मैं भी उनके साथ हु हिंद जय BHARAT
By Shubham Dubey (10th-June-2012 10:23:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
