अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज क्षेत्रीय शांति के लिए परस्पर विश्वास सबसे जरूरी: ली जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला
गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स पर फिल्म बनानी है: अंजलि
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-12-12 04:24 PM
निर्देशक अंजलि मेनन ने कहा कि उनका अरुंधति रॉय की किताब गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स को बड़े पर्दे पर उतारने का सपना है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म मलायालय में मनजादिकुरू बनायी है, जिसे फिल्म समीक्षकों की ओर से भारी प्रसंशा मिली है।
अंजलि ने कहा कि मैं गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स के जादू को फिर से जिंदा करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि हालांकि किताब की लेखिका इस पर आधारित सिनेमा बनाने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं हैं।
लंदन के फिल्म स्कूल से अपनी सिनेमा की पढ़ाई पूरा करने वाली अंजलि ने को अपनी पहली फिल्म की विषयवस्तु चुनने के लिए बहुत कठिनाई नहीं आयी।
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई जाने वाली फिल्म मनजादिकुरू 1980 के सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। अंजलि ने इस फिल्म की प्रेरणा अपने बचपन एवं किरोशारावस्था और संयुक्त परिवार की परंपरा से प्राप्त की। वह उत्तरी केरल की रहने वाली है, जहां की पृष्ठभूमि पर इस फिल्म का निर्माण किया गया है।
अंजलि ने कहा कि जब मैंने इसकी पटकथा लिखी, तब मुझे नहीं मालूम था कि दर्शक इस कहानी से जुड़ाव महसूस करेंगे। एक लेखक के तौर पर मुझे अपनी फिल्म की स्वीकृति से बेहद खुशी प्राप्त हुई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
