पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
'भारतीय सिनेमा में विदेशियों के लिए बड़े अवसर'
मुम्बई, एजेंसी
First Published:07-05-12 05:57 PM
फिल्म निर्माता दिबाकर बनर्जी का मानना है कि भारतीय सिनेमा में विदेशी अभिनेत्रियों के लिए मौके बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि वे कई फिल्मों में नजर आ रही हैं, वरना यहां की फिल्मों में भूमिकाएं पाना उनके लिए मुश्किल होता।
स्वयं दिबाकर ने अपनी फिल्म 'शंघाई' में आइटम नम्बर के लिए ब्रिटिश मॉडल को लिया है। उनका कहना है कि देश आज बहुत उदार हो गया है। सम्भव है कि भारत में काम करना विदेशियों के लिए बड़ा अवसर हो या ऐसा भी हो सकता है कि हॉलीवुड में उनके लिए काम न हो। यही वजह है कि लोग यहां न केवल आइटम गाने, बल्कि फिल्म जगत में अन्य काम के लिए भी आ रहे हैं।
निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'डिपार्टमेंट' में भारतीय मूल की ब्राजीलियाई मॉडल नथालिया कौर को आइटम गीत के लिए लिया है। चेक अभिनेत्री याना गुप्ता फिल्म 'दम' में 'बाबूजी' आइटम नम्बर में नजर आई थीं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
