मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
रजनीकांत ने नहीं की '3' के नुकसान की भरपाई
मुम्बई, एजेंसी
First Published:18-04-12 04:48 PM
तमिल अभिनेता धनुष उनके ससुर व अभिनेता रजनीकांत के '3' फिल्म में हुए नुकसान की भरपाई करने की खबरों से परेशान हैं। कहा जा रहा है कि धनुष के निर्देशन में बनी '3' से तेलुगू वितरकों को काफी नुकसान हुआ है और रजनीकांत इसकी भरपाई कर रहे हैं।
धनुष अपने गीत 'कोलावरी डी' से लोकप्रिय हुए हैं। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से विवाह किया है। उन्होंने कहा कि मैं उन कहानियों को कैसे पसंद कर सकता हूं, जो सिर्फ इसलिए बनाई गई हैं कि मैंने एक खास व्यक्ति की बेटी से विवाह किया है।
धनुष ने कहा कि फिल्म '3' में कोई नुकसान नहीं हुआ है और यदि कोई नुकसान हुआ है व उसके लिए मुआवजा दिया जाना है तो भगवान ने मुझे इस लायक बनाया है। मैं अपनी वित्तीय देनदारियां खुद संभाल सकता हूं। आपका धन्यवाद।
फिल्म '3' का हिंदी संस्करण अगले महीने प्रदर्शित होगा। इसमें जाने-माने अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति ने भी अभिनय किया है। श्रुति अभी बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं।
हासन को लगता है कि यदि '3' का अच्छी तरह से सम्पादन किया जाए तो यह धनुष व श्रुति दोनों के हिंदी फिल्मों में करियर के लिए अच्छी साबित हो सकती है। हिंदी संस्करण पर कड़ी मेहनत कर रहे धनुष ने हासन की सलाह को गम्भीरता से लेने का निर्णय लिया है।
इस परियोजना से नजदीक से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म का दोबारा-सम्पादन गम्भीरता के साथ किया जा रहा है। ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि '3' अपनी अधिक लम्बाई के कारण तमिल व तेलुगू बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।
धनुष ने फिल्म के पुन: सम्पादन की पुष्टि की है।
20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
