बुधवार, 19 जून, 2013 | 07:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
प्रभु देवा के बिना 'एबीसीडी.' सम्भव नहीं: रेमो
मुम्बई, एजेंसी
First Published:06-12-12 04:08 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि वह प्रभु देवा के बिना फिल्म 'एबीसीडी : ऐनीबॉडी कैन डांस' का निर्माण नहीं कर सकते थे। वह इन दिनों फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं।

यह रेमो के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। रेमो ने बताया, ''मैं इस फिल्म के निर्माण के लिए प्रभु देवा की बजाय किसी ओर के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं उनके बिना यह फिल्म नहीं बना सकता था। मुझे खुशी है कि वह किरदार निभाने के लिए तैयार हुए। वह शानदार नर्तक और अद्भुत इंसान हैं।''

उन्होंने कहा कि प्रभुदेवा की मौजूदगी से उन्हें नृत्य पर आधारित इस 3डी फिल्म को बनाने में खासी मदद मिली।

रेमो ने बताया, ''फिल्म बनाते वक्त प्रभु ने मेरी बहुत मदद की क्योंकि वह एक कामयाब फिल्म निर्देशक और नृत्य निर्देशक हैं। मेरी फिल्म में काम करने वाला हर व्यक्ति पेशेवर नर्तक है, जिसने मेरा काम आसान कर दिया। मुझे बस उन्हें इकट्ठा कर शाट्स के बारे में बताना था।''

फिल्म में सलमान यूसुफ खान, धर्मेश, प्रिंस, मयूरेश और वरुशाली जैसे पेशवर नर्तक भी नजर आएंगे।

वर्ष 2011 में आई 'फालतू' रेमो के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°