फोटो गैलरी

Hindi Newsबॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी शाहिदप्रियंका की फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी शाहिद-प्रियंका की फिल्में

बॉलीवुड के जवां दिलो के धड़कन शहिद कपूर और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं।         शाहिद कपूर इन दिनों विशाल भारद्वाज के...

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी शाहिद-प्रियंका की फिल्में
एजेंसीThu, 24 Apr 2014 07:52 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के जवां दिलो के धड़कन शहिद कपूर और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं।
       
शाहिद कपूर इन दिनों विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हैदर' में काम कर रहे हैं। यह फिल्म शेक्सपियर के मशहूर नाटक हेमलेट पर आधारित है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर, तब्बू और इमरान खान हैं। हैदर 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है।
       
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ओलपिंक कांस्य विजेता मेरीकॉम के जीवन पर आधारित 'मेरीकॉम' बना रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मेरीकॉम का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म भी 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किस फिल्म को बॉक्स ऑफिस का सरताज बनाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें