फोटो गैलरी

Hindi Newsअब सोनाक्षी करेंगी रजनीकांत से रोमांस

अब सोनाक्षी करेंगी रजनीकांत से रोमांस

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सिल्वर स्क्रीन पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ रोमांस करने जा रही हैं।      रजनीकांत की फिल्म 'कोचादैंया' अब प्रदर्शित...

अब सोनाक्षी करेंगी रजनीकांत से रोमांस
एजेंसीThu, 24 Apr 2014 08:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सिल्वर स्क्रीन पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ रोमांस करने जा रही हैं।
    
रजनीकांत की फिल्म 'कोचादैंया' अब प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के बाद रजनीकांत अपनी नई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। चर्चा है कि के.एस रवि कुमार के निर्देशन में बनने वाली इसी फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का चयन किया गया है।
    
सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आयी है। सोनाक्षी इस फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोनाक्षी सिन्हा के अनुसार इस तरह का मौका कम ही लोगों को मिलता है। 
    
सोनाक्षी का कहना है कि अगर वह दक्षिण फिल्म इंड्रस्ट्री में डैब्यू करना चाहें तो इससे बड़ा अवसर उन्हें नही मिलेगा। सोनाक्षी फिल्म की शूटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। सोनाक्षी के लिए तमिल भाषा की फिल्म करना एक चुनौती है लेकिन वह इसके लिए तैयार हैं। यह फिल्म तमिल के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।
    
उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या राय ने रजनीकांत के साथ 'रोबोट' में काम किया था वहीं दीपिका पादुकोण ने रजनीकांत के साथ 'कोचादैंया' में काम किया है और अब सोनाक्षी सिन्हा भी रजनीकांत के साथ काम करने जा रही हैं। चर्चा है कि फिल्म की शूटिंग मई में शुरू की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें