माधुरी के बाद करीना बनेगी लखन की राधा
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री करीना कपूर खान सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' के रीमेक में काम कर सकती हैं। बॉलवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर इन दिनों राम-लखन का रीमेक बनाने की तैयारियों में जुटे हुये हैं। करण...
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री करीना कपूर खान सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' के रीमेक में काम कर सकती हैं। बॉलवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर इन दिनों राम-लखन का रीमेक बनाने की तैयारियों में जुटे हुये हैं। करण जौहर की इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे।
चर्चा है कि करण जौहर राम-लखन के रिमेक लिये वरुण धवन और अर्जुन कपूर का चयन करना चाहते है। वरुण राम जगकि अर्जुन लखन की भूमिका निभायेंगे। इससे पूर्व लखन की भूमिका अर्जुन के चाचा अनिल कपूर ने निभायी थी। इन सबके बीच राम-लखन में अभिनेत्रियों की तलाश भी की जा रही है।
राम लखन में माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया ने अभिनेत्री के तौर पर काम किया था। माधुरी दीक्षित के किरदार राधा के लिये करीना कपूर का चयन किया जा सकता है। करीना कपूर, करण जौहर और रोहित शेट्टी की पसंदीदा अभिनेत्री रही है और उनकी कई फिल्मों में काम किया है।
उल्लेखनीय है कि सुभाष घई निर्मित-निर्देशित वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म 'राम-लखन' में जैकी श्रॉफ ने राम की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के अलावा रॉखी, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया, अमरीश पुरी, परेश रावल, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, गुलशन ग्रोवर और रजा मुराद ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी।