बुधवार, 22 मई, 2013 | 07:13 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हर किरदार के लिए प्रतिभा जरूरी: दीपिका
मुंबई, एजेंसी
First Published:10-12-12 06:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने चमक-दमक वाले किरदारों के साथ-साथ सीधे-सादे दिखने वाले किरदार भी किए हैं, लेकिन उन्हें लोगों की यह बात बुरी लगती है जब वे मानते हैं कि चमक-दमक भरे किरदार के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़ती।

दीपिका ने कहा कि मुझे यह किरदार काफी महत्वपूर्ण लगता है। यह  गलत धारणा है कि चमक-दमक भरे किरदार के लिए प्रतिभा की जरूरत नहीं होती। यह बेहद अजीब बात है, क्योंकि अंतत: किसी भी तरह के किरदार चाहे वह चमक-दमक वाले हों या न हों इसमें अभिनय की जरूरत होती है। अभिनय अभिनय होता है।

उन्होंने कहा कि जैसे कि लोगों को लगता है कि मैंने 'कॉकटेल' के वेरोनिका के किरदार के लिए अच्छा अभिनय किया, लेकिन यह चमक-दमक भरा किरदार भी था। लेकिन मेरे लिए फिल्म और किरदार जरूरी है न कि चमक-दमक।

26 वर्षीय दीपिका ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था और उसके बाद वह 'बचना ए हसीनो', 'हाउसफुल', 'लव आज कल' और 'कॉकटेल' जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। दीपिका के लिए न सिर्फ उनकी भूमिका की सराहना किया जाना पसंद है बल्कि बॉक्स आफिस पर फिल्म का प्रदर्शन भी उनके लिए मायने रखता है।

उन्होंने कहा कि जब आप एक फिल्म करने के बारे फैसला करते हैं, तो आप यह उम्मीद करते हैं कि आपके अभिनय की सराहना होने के साथ-साथ फिल्म का प्रदर्शन भी अच्छा हो। भाग्यवश 'कॉकटेल' से मुझे दोनों चीजें मिली। फिल्म ने अच्छा कारोबार किया और अभिनय की भी सराहना की गई। मुझे उम्मीद है कि यह मेरे पूरे करियर में होगा।

पूर्व मॉडल दीपिका फिल्मों के अलावा कई ब्रांड के विज्ञापन में भी काम कर रही हैं और वह जल्द ही 'गार्नियर' की नई श्रृंखला के विज्ञापन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°