फोटो गैलरी

Hindi Newsशाहिद कपूर से रोमांस करेंगी आलिया

शाहिद कपूर से रोमांस करेंगी आलिया

बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और महेश भट्ट की सुपुत्री आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।         बॉलीवुड के...

शाहिद कपूर से रोमांस करेंगी आलिया
एजेंसीSun, 21 Dec 2014 03:22 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और महेश भट्ट की सुपुत्री आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
       
बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अभिषेक चौबे उत्तर भारत में फैले ड्रगस के इस्तेमाल पर आधारित फिल्म 'उड़ता पंजाब' बनाने जा रहे हैं। अभिषेक ने इस फिल्म के लिये शाहिद कपूर का चयन किया था। अभिषेक काफी समय से शाहिद के अपोजिट अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। अब अभिषेक ने शाहिद के अपोजिट आलिया भट्ट का चयन कर लिया है।
       
अभिषेक चौबे ने कहा कि आलिया और शाहिद को साइन किया गया है। हम फरवरी में फिल्म की शूटिंग शरू  करेंगे। उन्होंने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि फिल्म आज से एक साल बाद रिलीज होगी तो बेहतर होगा कि मैं इस बारे में बात न करूं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि यह फिल्म ड्रग्स पर आधरित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें