फोटो गैलरी

Hindi Newsआलिया से फिर रोमांस कर सकते हैं वरुण धवन

आलिया से फिर रोमांस कर सकते हैं वरुण धवन

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता वरुण धवन सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर आलिया भट्ट के साथ रोमांस कर सकते हैं।          वरुण धवन ने आलिया भट्ट के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द...

आलिया से फिर रोमांस कर सकते हैं वरुण धवन
एजेंसीThu, 30 Oct 2014 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता वरुण धवन सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर आलिया भट्ट के साथ रोमांस कर सकते हैं।
        
वरुण धवन ने आलिया भट्ट के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां' में काम किया है। वरुण धवन अब आलिया के साथ मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के उपन्यास पर बनने वाली फिल्म में काम कर सकते हैं। मोहित सूरी, चेतन भगत के आगामी उपन्यास 'हॉफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।
       
बताया जाता है कि यह उपन्यास एक बिहारी लड़के के समाज के उच्च जाति की लड़की से प्रेम करने की पर आधारित है। फिल्म का निर्माण चेतन भगत, एकता कपूर के साथ मिलकर करेंगे। चर्चा है कि इस फिल्म के लिये वरुण धवन और आलिया भट्ट का चयन किया जा सकता है।
       
आलिया ने इससे पूर्व चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म '2 स्टेट्स' में काम किया है। उल्लेखनीय है कि चेतन भगत के उपन्यास पर अब तक '3 इडियट्स', 'काय पो चे' और '2 स्टेट्स' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया गया है। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें