'कमीने' के सीक्वल में काम कर सकते हैं शाहिद
बॉलवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म 'कमीने' के सीक्वल में काम कर सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि जानेमाने फिल्मकार विशाल भारद्वाज...
बॉलवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म 'कमीने' के सीक्वल में काम कर सकते हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि जानेमाने फिल्मकार विशाल भारद्वाज अपनी सुपरहिट फिल्म 'कमीने' का सीक्वल 'महाकमीने' बनाने जा रहे हैं। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'कमीने' में शाहिद कपूर के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कमीने में शाहिद कपूर ने डबल रोल किया था।
शाहिद कपूर इन दिनों विशाल भारद्वाज की ही फिल्म 'हैदर' में काम कर रहे हैं। 'हैदर' की कहानी शेक्सपियर के उपन्यास हेमलेट पर आधारित है। 'हैदर' में शाहिद कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर, तब्बू और इरफान खान की मुख्य भूमिकायें हैं। शाहिद कपूर 'हैदर' के बाद 'महाकमीने' में काम कर सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है। बताया जाता है कि 'महाकमीने' की कहानी कमीने से अधिक दिलचस्प होगी।