फोटो गैलरी

Hindi Newsअक्षय को किताब पढ़ना पसंद नहीं

अक्षय को किताब पढ़ना पसंद नहीं

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को किताब पढ़ना जरा भी पसंद नहीं है। अक्षय ने लेखक अमीष त्रिपाठी की अगली किताब के लॉन्चिंग इवेंट पर बताया कि उन्हें किताब पढ़ना जरा भी पसंद नहीं...

अक्षय को किताब पढ़ना पसंद नहीं
एजेंसीSat, 28 Mar 2015 02:59 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को किताब पढ़ना जरा भी पसंद नहीं है। अक्षय ने लेखक अमीष त्रिपाठी की अगली किताब के लॉन्चिंग इवेंट पर बताया कि उन्हें किताब पढ़ना जरा भी पसंद नहीं है।
           
अक्षय ने कहा मुझे किताब पढ़ना बिल्कुल पसंद नहीं है, 3 पेज पढ़ते ही नींद आ जाती है, हालांकि मेरे घर में ट्विंकल, बच्चे और सासुजी सभी को किताबें पढ़ना पसंद है लेकिन मैं नहीं पढ़ पाता।
           
अक्षय ने कहा आत्मकथा हमेशा महान लोगों की लिखी जाती है और मैं अभी उतना महान नहीं बना। अक्षय जल्द अपनी अगली फिल्म 'गब्बर' में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 1 मई को रिलीज होने जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें