बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
आर्थर रोड जेल के हालात को समझ रहे हैं सूरज
श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत अयोध्या पहुंच सकते हैं मोदी, विवादित स्थल पर करेंगे पूजा उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे सचिव पद से हटाए गए 15 लोगों में नटराजन भी
डेलनाज ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर
मुम्बई, एजेंसी
First Published:09-01-13 04:56 PM
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का छठा संस्करण ताज्जुबों से भरा रहा। अब जब यह शो अपने अंतिम चरण में है तो एक और नया ताज्जुब यह है कि प्रतिभागी अभिनेत्री डेलनाज ईरानी को आधी रात के वक्त ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर जाने के लिए कह दिया गया।
मंगलवार की रात बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों से गार्डन एरिया में इकट्ठा होने के लिए कहा और उन्हें बताया कि उनमें से एक को बाहर निकाला जाएगा।
डेलनाज व उनके पूर्व पति राजीव पॉल को दो अलग स्टूलों पर खड़े होने के लिए कहा गया। इसके बाद घोषणा की गई कि डेलनाज को सबसे कम वोट मिले हैं इसलिए उन्हें बाहर किया जा रहा है।
शो की बीते अक्टूबर में शुरुआत होने के समय से ही डेलनाज बिग बॉस के घर में हैं। घर में वह अपनी सह-प्रतिभागी आशिका गोराडिया के नजदीक थीं। आशिका पहले ही बाहर हो चुकी हैं।
अब घर में पांच प्रतिभागी सना खान, राजीव, उर्वशी ढोलकिया, ईमाम सिद्दिकी और निकेतन मधोक बचे हैं, जिनमें 50,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा है। शो का फिनाले शनिवार को है।
31

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
