बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
जाने-माने मेजबान, जाने-माने कैदी, और बेहतर होगा बिग बॉस-5
मुंबई, एजेंसी
First Published:30-09-11 04:24 PM
टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के पांचवें संस्करण ने दो मेजबानों और 14 नए कैदियों के साथ और बेहतर होने का वादा किया है। शो में इस बार कैदियों के रूप में बॉक्सर माइक टायसन और पॉप गायिका शकीरा के भी आने की संभावना है।
ये कैदी लगभग तीन महीने तक शेष दुनिया से कट कर बिग बॉस के घर में रहेंगे। इस बार बिग बॉस का घर लोनावला में न होकर कारजात में बनाया गया है। इंटीरियर डिजाइनर श्याम भाटिया ने 9,000 वर्ग फुट के इस घर को डिजाइन किया है।
इस बार सभी कैदियों के लिए दो शयनकक्ष बनाए गए हैं । शो के इस सत्र में सभी प्रतिभागियों पर नजर रखने के लिए बिग बॉस के घर में 55 से भी ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। पिछले सत्र की तरह इस बार भी हेड-ऑफ-हाउस के लिए एक विशेष शयन कक्ष बनाया गया है। इस प्रतिभागी को विशेषाधिकार मिलेंगे।
शो में पहली बार दो मेजबानों, संजय दत्त और सलमान खान को शामिल किया गया है। सलमान पहले ऐसे मेजबान हैं, जिन्हें इस शो की मेजबानी दूसरी बार मिली है। सलमान ने शो के चौथे सत्र की भी मेजबानी की थी।
इस बार इस शो में जिन लोगों के शामिल होने की अटकलें हैं, उनमें बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन, कोलंबिया की गायिका शकीरा, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू, दोषी ठहराए गए हत्यारे चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता विश्वास, मैक्सिको की अभिनेत्री बारबरा मोरी, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स, ब्रिटिश गायक जे शॉन, हास्य कलाकार सुदेश लहरी, जसपाल भट्टी, शेखर सुमन के अभिनेता पुत्र अध्ययन सुमन, टीवी कलाकार पायल चौहान, करण सिंह ग्रोवर और अमर उपाध्याय का नाम शामिल है।
शो में शामिल होने वाले लोगों के नाम जल्दी ही सार्वजनिक किए जाएंगे। शो कलर्स चैनल पर दो अक्टूबर से प्रसारित होगा।
ये कैदी लगभग तीन महीने तक शेष दुनिया से कट कर बिग बॉस के घर में रहेंगे। इस बार बिग बॉस का घर लोनावला में न होकर कारजात में बनाया गया है। इंटीरियर डिजाइनर श्याम भाटिया ने 9,000 वर्ग फुट के इस घर को डिजाइन किया है।
इस बार सभी कैदियों के लिए दो शयनकक्ष बनाए गए हैं । शो के इस सत्र में सभी प्रतिभागियों पर नजर रखने के लिए बिग बॉस के घर में 55 से भी ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। पिछले सत्र की तरह इस बार भी हेड-ऑफ-हाउस के लिए एक विशेष शयन कक्ष बनाया गया है। इस प्रतिभागी को विशेषाधिकार मिलेंगे।
शो में पहली बार दो मेजबानों, संजय दत्त और सलमान खान को शामिल किया गया है। सलमान पहले ऐसे मेजबान हैं, जिन्हें इस शो की मेजबानी दूसरी बार मिली है। सलमान ने शो के चौथे सत्र की भी मेजबानी की थी।
शो में शामिल होने वाले लोगों के नाम जल्दी ही सार्वजनिक किए जाएंगे। शो कलर्स चैनल पर दो अक्टूबर से प्रसारित होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल