बुधवार, 19 जून, 2013 | 17:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
आशुतोष को नापसंद है एक जैसी भूमिका
मुम्बई, एजेंसी
First Published:30-11-12 11:46 AM
Last Updated:30-11-12 11:47 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
फिल्मी पर्दे पर इन दिनों बेहद कम नजर आने वाले अभिनेता आशुतोष राणा का कहना है कि वह किसी किरदार को चुनने से पहले यह देखते हैं कि वह उनके द्वारा निभाई गई पिछली भूमिका से अलग है या नहीं।

नई फिल्म ‘सोडा’ के मुहुर्त के दौरान बुधवार को 48 वर्षीय आशुतोष ने कहा कि जब कभी मैं विविधता देखता हूं और जहां किरदार अलग-अलग होता है, तब मैं यह नहीं पूछता कि आप कौन हैं और आप कितने बड़े हैं। अगर आपके पास कोई चुनौतीपूर्ण भूमिका है, तब मैं आपका हूं और आप मेरे हैं।

आशुतोष ने ‘किस्मत लव पैसा’, ‘अता पता लापता’, ‘अब तक छप्पन’, ‘दुश्मन’, ‘संघर्ष’ और ‘चोट’, ‘शबनम मौसी’ जैसी फिल्म के अपने विविधता से भरे किरदारों को याद किया।

आशुतोष की फिल्म ‘सोडा’ का निर्देशन विनोद कुमार सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में आशुतोष के साथ अभिनेता ओम पुरी भी नजर आएंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°