अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
खेमे में विश्वास नहीं : अर्जुन
मुम्बई, एजेंसी
First Published:04-01-13 04:52 PM
अभिनेता अर्जुन रामपाल के शाहरुख खान को छोड़कर सलमान खान से नजदीकियां बढ़ाने की खबरें काफी चर्चा में है। वैसे अर्जुन का कहना है कि वह किसी खेमे में शामिल होने में विश्वास नहीं करते। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की योग्यता ही उसे सिनेमा उद्योग में बरकरार रखती है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अर्जुन ने कहा कि मैं बता रहा हूं कि यह सब बकवास है।
उन्होंने कहा कि मैं किसी खेमे में विश्वास नहीं करता। बिल्कुल भी नहीं। मैं हर किसी का दोस्त हूं। मैं सलमान को अपने मॉडलिंग के समय से जानता हूं और शाहरुख की भी काफी इज्जत करता हूं। लेकिन अंतत: जहां मैं जहां जाता हूं, जो मैं करता हूं अपनी योग्यता से करता हूं। मुझे किसी खेमे का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है।
इस चर्चा की वजह का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि एक पत्रकार ने मुझसे पूछा कि मैंने सुना है कि आप अपनी फिल्म का प्रचार करने ‘बिग बॉस’ में जाएंगे। मैंने कहा अगर मुझे इसकी जरूरत हुई तो मैं फिल्म का प्रचार करने जाऊंगा। इस संदर्भ में उन्होंने यह कहानी बना ली कि मैं शाहरुख से सलमान के खेमे में शामिल हो रहा हूं। सब बकवास है।
अर्जुन जल्द ही कार्यस्थलों पर होने वाले यौन शोषण पर आधारित अपनी फिल्म ‘इनकार’ के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
