29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
अवॉर्ड से आत्मविश्वास बढ़ता है : अर्जुन
मुम्बई, एजेंसी
First Published:18-12-12 04:25 PM
फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का मानना है कि अवॉर्ड हर कलाकार के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
27 वर्षीय अर्जुन ने ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स’ समारोह के दौरान रविवार को कहा कि जब आपका काम सराहा जाता है, यह अच्छा लगता है। लोग आपके काम को पसंद करते हैं और इसलिए आपको अवॉर्ड मिलता है। यहां पर निर्णायक समिति द्वारा एक अवॉर्ड मिलता है इसका मतलब यह है कि आप श्रेष्ठ हैं और सिनेमा जगत में अन्य लोग आपके काम को पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह अच्छा होता है, यह आपको सुबह जल्दी उठने और कठिन मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। आपको कठिन मेहनत करनी होती है ताकि आपका काम ज्यादा सराहा जाए, इसलिए आत्मविश्वास के लिहाज से अवॉर्ड अच्छी चीज है।
अर्जुन की आगामी फिल्में ‘औरंगजेब’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘गुंडे’ हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
