मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
हर कलाकार अपनी ओर ध्यान खींचना चाहता है: अनुष्का
मुम्बई, एजेंसी
First Published:31-12-12 02:47 PM
सेना की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली अनुष्का शर्मा ने अब तक बहुत शांत और अनुशासित जीवन व्यतीत किया है, लेकिन वह स्वीकार करती हैं कि पेशे ने उन्हें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की चाहत रखने वाला बना दिया है।
अनुष्का ने कहा कि सभी कलाकार इन दिनों लोगों का ध्यान हासिल करना चाहने लगे हैं। अनुष्का ने कहा कि मेरा ताल्लुक सेना से रहा है और मैं कभी चकाचौंध की ओर आकर्षित नहीं हुई लेकिन फिल्म जगत ने मुझे ऐसा बना दिया है। अब मैं भी ध्यान आकर्षण चाहती हूं। अगर लोग मुझ पर ध्यान न दें तो फिर मैं अपना काम ठीक से नहीं कर सकूंगी।
अनुष्का ने 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ फिल्मोद्योग में कदम रखा था और फिर इसके बाद 'बदमाश कम्पनी', 'बैंड बाजा बारात', 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' और 'जब तक है जान' में काम किया।
चार साल से भी कम समय के फिल्मी करियर में अनुष्का ने अपने लिए अलग स्थान बनाया। अनुष्का कहती हैं कि वह अपनी सफलता का उपयोग करते हुए अपनी शर्तो पर काम करना चाहती हैं।
अनुष्का ने कहा कि आपको अपना काम बेहतर तरीके से करने के लिए अपनी सफलता का उपयोग करना चाहिए। मैं अपनी शर्तों पर काम करते हुए सफल होना चाहती हूं। आप अपने स्टारड़म का उपयोग करते हुए लोगों को थियेटर और सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
