चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
बड़े पर्दे पर बिग बी को लाएंगे अनुराग
मुंबई, एजेंसी
First Published:13-12-12 03:49 PM
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप बचपन से ही महानायक अमिताभ बच्चन की तरह बनना चाहते हैं और अब वह अमिताभ के साथ फिल्म बनाने की सम्भावनाएं तलाश रहे हैं।
बुधवार को अपनी फिल्म 'द लास्ट एक्ट' के प्रीमियर पर अनुराग (4० वर्ष) ने कहा, ''जब मैं बच्चा था, तो बड़ा होकर अमिताभ बच्चन बनना चाहता था। तब से अब तक बहुत सी बातें हुईं, लेकिन अब मेरी उनके साथ फिल्म बनाने की योजना है।''
करीब दो साल पहले अनुराग ने अमिताभ पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' के लिए उनकी फिल्म 'चटगांव' के प्रदर्शन को रुकवाने का आरोप लगाया था। दोनों फिल्मों की कहानी एक ही कथानक पर आधारित थी।
अपनी नई फिल्म 'द लास्ट एक्ट' का निर्देशन अनुराग ने 12 युवा अभिनेताओं के साथ मिलकर किया है। फिल्म की कहानी एक हत्या के रहस्य की है, जिसमें हत्यारे द्वारा 12 सुराग छोड़ दिए जाते हैं।
अनुराग का कहना है कि युवा निर्देशकों से उन्हें काम करते रहने की प्रेरणा मिलती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
