मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
तमिल सीख रही हैं आलिया
मुम्बई, एजेंसी
First Published:03-01-13 04:44 PM
अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में एक तमिल लड़की का किरदार कर रही हैं और इसलिए वह तमिल भाषा सीखने के साथ-साथ दक्षिण भारतीय संस्कृति को जानने पर भी ध्यान दे रही हैं।
लेखक चेतन भगत के उपन्यास ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माई मेरिज’ पर आधारित फिल्म के लिए वह खुद को एक तमिल अयंगर लड़की के रूप में ढ़ालने की कोशिश कर रही हैं। यह एक पंजाबी लड़के और एक तमिल लड़की के प्यार और दोनों के परिवारों के बीच के सांस्कृतिक टकराव की कहानी है।
आलिया के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वह तमिल संस्कृति और परम्परा को सीखने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने एक तमिल शिक्षक भी नियुक्त किया है जो उन्हें दक्षिण भारतीय संस्कृति को अपनाने में उनकी मदद करेंगे।
फिल्म निर्माता करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया अपने किरदार में जॉन डालने के लिए दक्षिण भारत का दौरा भी कर रही हैं।
‘2 स्टेट्स’ में ‘इशकजादे’ के अभिनेता अर्जुन कपूर होंगे। उन दोनों ने हाल ही में इस फिल्म के लिए फोटो शूट किया है जिसमें वह एक पारम्परिक दक्षिण भारतीय साड़ी में नजर आ रही थीं।
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं और इसका निर्माण करन जौहर और साजिद नाडियाडवाला करेंगे।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
