शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 04:25 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
बॉक्स आफिस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता : अक्षय कुमार
मुम्बई, एजेंसी
First Published:01-12-12 07:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
'हाऊसफुल' और 'राउडी राठौर' जैसी हिट फिल्में देने वाले अक्षय कुमार का कहना है कि वह केवल अपना काम करते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। दोनों ही फिल्मों का नाम सौ करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल है।

अक्षय की माने तो फिल्म प्रदर्शित होने के बाद वह बॉक्स आफिस पर फिल्म की कामयाबी को लेकर अधिक ध्यान नहीं देते।

अक्षय ने बातचीत के दौरान बताया, ''जब फिल्म के प्रदर्शन का समय नजदीक आता है, तो दबाव बढ़ने लगता है। लेकिन अगर इसके बाद भी फिल्म काम नहीं करती, तो मैं अलगी फिल्म के बारे में सोचने लगता हूं। मैं बड़ी हिट फिल्मों को भी गम्भीरता से नहीं लेता क्योंकि अगले शुक्रवार आप को फिर से उन्हीं परिस्थितियों में जाना होता है..आपको कभी भी यह मालूम नहीं होता कि अगले शुक्रवार को क्या होने वाला है। मैं बस काम करता हूं और मनोरंजन करता हूं।''

अक्षय ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में फिल्म 'सौगंध' से की थी। हालांकि बीते कुछ वर्षो से अक्षय ने अपना ध्यान हास्य फिल्मों पर केंद्रित कर रखा था।

'' 'खिलाड़ी 420' के बाद मैंने शादी की वजह से एक्शन फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। मैं सिर्फ हास्य और रोमांटिक फिल्मों में काम करना चाहता था। एक पिता और पति होने के नाते एक इंसान एक्शन से थोड़ा पीछे हो जाता है। अब मेरा बेटा बड़ा हो गया है, इसलिए मैं एक्शन में वापसी करना चाहता हूं।''

अक्षय ने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से शादी की और उनके अरव और नितारा नाम के दो बच्चों हैं।

अपनी नई फिल्म 'खिलाड़ी 786' में अक्षय एक बार फिर से एक्शन में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में अभिनेत्री असिन थोट्टूमकल भी नजर आएंगी। आशीष आर. मोहन निर्देशित यह फिल्म सात दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°