मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका
सन ऑफ सरदार विवाद से मेरे रिश्तों पर असर: काजोल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-12-12 07:40 PM
अपने पति अजय देवगन और यशराज फिल्म्स के बीच सन आफ सरदार के प्रदर्शन को लेकर पैदा हुए विवाद से आहत अभिनेत्री काजोल ने स्वीकार किया कि इससे इस बैनर के साथ उनके रिश्तों पर असर पड़ा। उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।
काजोल ने यशराज फिल्म्स का नाम लिये बगैर कहा कि इस विवाद का उस बैनर से मेरे रिश्तों पर असर पड़ा। लेकिन यह ऐसी स्थिति थी जो हमेशा पैदा नहीं होती। उम्मीद है कि आगे ऐसा नहीं होगा। कम से कम मेरे लिये तो ऐसा होना नहीं चाहिये।
यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म शाहरुख खान अभिनीत जब तक है जान और अजय देवगन की सन आफ सरदार के बीच इस दीवाली पर प्रदर्शन को लेकर विवाद पैदा हो गया था। देवगन ने अपनी फिल्म सन आफ सरदार के दीवाली पर प्रदर्शन से पहले यशराज फिल्म्स को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के जरिये नोटिस भेजकर एकाधिकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।
काजोल यशराज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा की बेहद करीबी मानी जाती है। आदित्य की बतौर निर्देशक पहली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में उन्होंने शाहरुख के साथ काम किया था।
60

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
