छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
ऑस्कर में धमाकेदार वापसी करेंगी अडेल
लॉस एंजिलिस, एजेंसी
First Published:06-01-13 11:43 AM
पिछले साल गर्भावस्था के कारण चमक-धमक से दूर रहीं ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका अडेल इस साल फरवरी में होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह में लंबे अरसे बाद अपना पहला कार्यक्रम पेश करेंगी।
हिट गाना 'रोलिंग इन दि डीप' की गायिका 24 फरवरी को होने वाले ऑस्कर समारोह के दौरान एक विशेष कार्यक्रम में अपना फन दिखाएंगी। यह कार्यक्रम जेम्स बॉन्ड फिल्मों को सम्मान देने से जुड़ा होगा।
अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्टस एंड साइंसेज ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह जेम्स बॉन्ड फिल्मों को इस वर्ष समारोह में विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2012 में जेम्स बॉन्ड की फिल्मों के 50 साल पूरे हो गए।
24 वर्षीय गायिका ने जेम्स बॉन्ड सीरिज की आखिरी फिल्म 'स्काईफॉल' का ट्रैक गीत गाया था। अडेल इस कार्यक्रम में यही गीत पेश करेंगी। इस गीत के लिए अडेल को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर का नामांकन मिलने की भी संभावना है।

00

अडेल|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल