छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
सोनाक्षी को 'जोकर' में काम करने का पछतावा नहीं
मुम्बई, एजेंसी
First Published:01-12-12 07:02 PM
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' और 'राउडी राठौर' के रूप में लगातार दो हिट फिल्में दीं। उनकी तीसरी फिल्म 'जोकर' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल नहीं जीत सकी, लेकिन इसके बावजूद उनको इसमें काम करने का कोई पछतावा नहीं है।
सोनाक्षी ने आईएएनएस को बताया, ''मुझे 'जोकर' में काम करने का कोई अफसोस नहीं है। मैंने 'दबंग' की सफलता के बाद 'जोकर' में काम करना स्वीकार किया था, इसलिए यह मेरी दूसरी फिल्म थी। नवागंतुक के रूप में अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिलना सोना पर सुहागा जैसा था।''
उन्होंने कहा, ''जब मैं 'जोकर' के लिए शूटिंग कर रही थी, तो अक्षय ने मुझे 'राउडी राठौर' में काम करने की पेशकश की। इसलिए मुझे 'जोकर' में काम करने की खुशी है।''
अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और संजय दत्त भी हैं।
इसी बीच, सोनाक्षी की नई फिल्म 'दबंग 2' आने वाली 21 तारीख को प्रदर्शित होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
