शनिवार, 25 मई, 2013 | 15:58 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
 
मनीषा कोईराला को अस्पताल से मिली छुट्टी
मुम्बई, एजेंसी
First Published:30-11-12 08:58 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अभिनेत्री मनीषा कोईराला को यहां शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कथित तौर पर बेहोश हो जाने के बाद उन्हें बुधवार को शहर के जसलोक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनकी तबियत खराब होने के कारण का हालांकि पता नहीं चल पाया है।

जसलोक अस्पताल के प्रवक्ता कृष्णकांत दास्यम ने कहा, ''मनीषा को आज (शुक्रवार) सुबह छुट्टी दे दी गई। उन्होंने अपने तबियत के बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किए जाने के लिए अनुरोध किया है, इसलिए मुझे इस बारे में कुछ भी कहने की अनुमति नहीं है।''

42 वर्षीया मनीषा नेपाल के प्रभावशाली परिवार से हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म सौदागर 1991 में आई थी। हाल में उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'भूत रिटर्न्‍स' से वापसी की है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°