राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
मैं अपना सबसे बड़ा आलोचक: परेश
मुम्बई, एजेंसी
First Published:25-12-12 03:45 PM
अभिनेता-निर्माता परेश रावल कहते हैं कि अपने सबसे बड़े आलोचक वह खुद हैं। परेश को उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिली है।
उन्होंने कहा कि अपना सबसे बड़ा आलोचक मैं खुद हूं। जब मैं कोई फिल्म करता हूं तो सोचता हूं कि वह एक अच्छी फिल्म है और यदि वह मेरी उम्मीदों के अनुरूप आकार नहीं लेती तो मुझे खराब लगता है। लेकिन मैं आगे बढ़ जाता हूं। मैं कभी भी बहुत सोच-समझकर किरदार नहीं चुनता। मेरी सिर्फ तीन मांगें होती हैं। मैं अच्छे निर्देशक के साथ, अच्छी पटकथाओं पर और अच्छे लोगों के साथ काम करना चाहता हूं।
परेश नसीरुद्दीन शाह व ओमपुरी जैसे मशहूर व स्थापित कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि नसीर भाई और ओमजी जैसे कलाकार हों तो मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा, क्योंकि मुझे उनके साथ काम करना पसंद है। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
परेश ने कहा कि यदि मुझे मेरे मन के मुताबिक तीनों चीजें नहीं मिलतीं तो फिर मैं पैसे के विषय में सोचता हूं। अंतत: पैसा भी बहुत महत्वपूर्ण है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
