पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
अभिषेक, रितेश प्रस्तुत करेंगे ज़ी सिने अवॉर्ड्स
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-01-13 03:41 PM
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख इस वर्ष होने वाले ज़ी सिने पुरस्कारों की मेजबानी करेंगे। दोनों अभिनेता समारोह को मनोरंजक बनाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
इससे पहले अभिषेक और रितेश फिल्म ‘ब्लफमास्टर’ में साथ काम कर चुके हैं। अभिषेक ने एक बयान में कहा कि दर्शकों ने फिल्मों में मेरी और रितेश की जोड़ी को काफी पसंद किया है, मुझे आशा है कि वे ज़ी सिने अवॉर्ड्स के मौके पर भी हमारी जोड़ी को पसंद करेंगे क्योंकि हम वास्तव में इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
समारोह का आयोजन रविवार को मुम्बई स्थित यश राज स्टूडियो में होगा।
अभिषेक ने कहा कि लगभग 15 वर्षों बाद ज़ी सिने अवॉर्ड्स मुम्बई लौट रहा है और हम इसे अपने प्रयासों से दुनिया भर के दर्शकों के लिए और अधिक मनोरंजक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हम अपने दर्शकों के लिए फिल्में बनाते हैं। उनके प्यार और समर्थन के बिना हम वास्तव में कुछ नहीं हैं।
वैसे बॉलीवुड में एक दशक से अधिक समय गुजार चुके रितेश पूर्व में भी इस समारोह का प्रस्तुतिकरण कर चुके हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
