चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
'तलाश' के लिए समय से पहले खुली टिकट खिड़की
मुम्बई, एजेंसी
First Published:28-11-12 12:52 PM
आमिर खान की नई फिल्म ‘तलाश’ को दर्शक बेसब्री से तलाश रहे हैं, तभी तो कुछ सिनेमा घरों ने 25 नवम्बर को ही इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी और दर्शकों ने धड़ल्ले से टिकट खरीदे। फिल्म शुक्रवार को पर्दे पर लगने जा रही है।
अपराध और रोमांच पर आधारित फिल्म तलाश ‘3 इडियट्स’ के बाद आमिर की पहली फिल्म है। फिल्म की निर्देशक रीमा कागती हैं। इसमें करीना कपूर और रानी मुखर्जी भी हैं।
आमतौर पर शुक्रवार को आने वाली फिल्म के लिए एडवांस्ड बुकिंग सोमवार को शुरू होती है और मल्टीप्लेक्स बुकिंग काउंटर बुधवार को खोलते हैं।
सिनेमा हॉल सीरीज सिनेमैक्स इंडिया लिमिटेड के राष्ट्रीय विपणन प्रमुख गिरीश वानखेड़े ने एक बयान में कहा कि दर्शकों द्वारा फिल्म के बारे में काफी पूछताछ किए जाने के कारण हमने पूरे देश में सिनेमैक्स मल्टीप्लेक्सों में एडवांस्ड बुकिंग रविवार से ही शुरू कर दी।
उन्होंने कहा कि दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। पहले ही दिन 700 टिकट बिके।
21

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
bhai aamir hai
By don (28th-November-2012 07:42:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
