29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
जान बूझ कर ‘तलाश’ का फीका प्रचार
मुम्बई, एजेंसी
First Published:27-11-12 04:46 PM
Last Updated:27-11-12 05:26 PM
अभिनेता आमिर खान को अपनी फिल्मों के व्यापक और नवीन प्रचार के लिए जाना जाता है, लेकिन उनकी आने वाली फिल्म ‘तलाश’ का प्रचार प्रदर्शित होने के एक सप्ताह पहले तक भी फीका नजर आ रहा है। फिल्म की निर्देशक रीमा कागती का कहना है कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हम ‘जब तक है जान’ और ‘सन ऑफ सरकार’ के बीच फंसे हुए हैं और अगले शुक्रवार ‘खिलाड़ी 786’ प्रदर्शित हो रही है। तीनों फिल्में बहुत अधिक चर्चित हैं। हमारे पास दो विकल्प थे, या तो हम इन फिल्मों से बड़ा प्रचार करें या फिर हम अपने प्रतिद्वंद्धियों से कम प्रचार करें। अधिक प्रचार करना असम्भव था। इसलिए हमने बाद वाला विकल्प चुना।
उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हम फिल्म का सस्पेंस तोड़े बिना बहुत अधिक नहीं बोल सकते थे। वैसे काफी सारे झूठे एसएमएस के जरिए फिल्म के सस्पेंस को खत्म करने की कोशिश हो रही है। कुछ एसएमएस में दावा किया गया है कि फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे आमिर ही हत्यारे हैं। लेकिन कागती का कहना है कि इन सबसे फिल्म पर कोई असर नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि मुझे चिंता तब होती, अगर ये झूठे एसएमएस थोड़ा भी सच्चाई के करीब होते। लेकिन ये असल कहानी से बहुत दूर हैं। इसलिए मैं वास्तव में परेशान नहीं हूं। ‘तलाश’ में रानी मुखर्जी और करीना कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।
21

आमिर खान| तलाश| रीमा कागती |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
