खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
तलाश ने 48.99 करोड़ रुपये कमाए
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-12-12 02:10 PM
आमिर खान की ताजा तरीन फिल्म 'तलाश' ने शुरुआती सप्ताह में देश में टिकट खिड़की पर 48.99 करोड़ रुपये कमाए।
रीमा कागती निर्देशित फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं आमिर, रानी मुखर्जी और करीना कपूर। फिल्म निर्माण पर 40 करोड़ रुपये का खर्च आया। इसका सैटेलाइट अधिकार भी 40 करोड़ रुपये में बिका। तलाश को एक साथ 2,500 सिनेमा पर्दो पर रिलीज किया गया।
तलाश को शुक्रवार को 14.52 करोड़ रुपये, शनिवार को 16.37 करोड़ रुपये और रविवार को 18.1 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
मुम्बई के मल्टीमीडिया कम्बाइंस के राजेश थाडानी ने कहा कि फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और स्तरीय दर्शक इसे देखने आ रहे हैं।
नानक्सर एंटरप्राइजेज के जसपाल ढींगरा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ आ रहे हैं।
आमिर खान ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
